रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मंगलौर रोड स्थित मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज यह खेल युवाओं की पहली पसंद बन चुका है।इस खेल के माध्यम से आज के युवा क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह अपनी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर इस खेल में महारथ हासिल करें,जिससे कि उनका व उनके परिवार का नाम रोशन हो सके।इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय किया तथा रुड़की एवं हरिद्वार के खिलाड़ियों के बीच हुए इस मैच में विजयी टीम को सम्मानित किया।













