रुड़की।यूनाइटेड परिवार के तत्वाधान में लालकुर्ती कैंट रुड़की में आयोजित माँ दुर्गा की दिव्य एवं भव्य शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली,जिसमें बैंड-बाजों की धुनों व भजनों की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।शोभायात्रा में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि माता रानी अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती है।विगत तेईस वर्षों से लगातार यूनाइटेड परिवार के द्वारा माता रानी का जागरण एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।यूनाइटेड परिवार के अध्यक्ष नीरज राव ने बताया कि लालकुर्ती में विशाल शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा क्षेत्र के अनेक मार्गों से गुजरी,जहां भक्तों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किये गये,जिसमें मां दुर्गा की झांकी को कलाकारों द्वारा सुंदर ढंग से सजाया गया था।योगेश जमानिया की ओर से भोले शंकर और अगोरी के नृत्य को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।अंत में सभी कलाकारों तथा यूनाइटेड परिवार के सदस्यों को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर यूनाइटेड परिवार के संरक्षक वीरेंद्र पांडेय,उपाध्यक्ष मोनू गुप्ता,दीपक अरोड़ा,आशीष कनौजिया,प्रदीप कुमार,अमन,सागर,हर्षित,अंकुश,नितिन,संदीप,प्रकाश बिष्ट,विशेष त्यागी,सुमित गौतम,कन्हैया,नवीनअभिषेक,आकाश,आशीष,दीपक अघाना,रवि आहूजा व शिव कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Home Uncategorized लालकुर्ती में यूनाइटेड परिवार द्वारा 23-वें वार्षिकोत्सव पर निकाली गई माता रानी...













