बाहरी राज्यों के किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, मकान मालिकों को सत्यापन कराने की सख्त हिदायत
गौचर (चमोली)। आगामी गौचर मेले और प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कवायद तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस ने कस्बा गौचर में सघन सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों के किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गौचर क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों के किरायेदारों के पहचान पत्र और पते से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया। साथ ही आवश्यक जानकारियां भी एकत्र की गईं। पुलिस ने मकान मालिकों को किरायेदारों का समय से पुलिस सत्यापन कराने के महत्व के बारे में बताया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किरायेदारों का सत्यापन होने से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। मकान मालिकों को सत्यापन से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने सभी मकान मालिकों को अपने यहां रह रहे किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस के अनुसार गौचर मेले में बड़ी संख्या में व्यापारियों और आमजन की आवाजाही रहेगी। इसके अलावा प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाए जा रहे हैं।
पुलिस अभियान का स्थान स्पष्ट करेंअत्यधिक दोहराव वाले वाक्य हटाएं











